टूटे हुए मन से मिक्की माउस का किरदार रचने वाले वाल्ट डिज्नी की कहानी…
अगर कोई आपके साथ धोखा करे, आपका विश्वास तोड़ दे और लोग आपको कमजोर व बेकार कहने लगे तो आप क्या करेंगे। एक ऐसे ही व्यक्ति की सफलता की कहानी आज हम आपके लिए लेकर आये हैं।
आप सभी ने मिक्की माउस ( Mickey Mouse) तो जरूर देखा होगा और डिज्नी (Disney) के बारे में भी ज़रूर ही जानते होंगे लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पूरी दुनिया के चेहरे पर स्माइल लाने वाला वो शख्स जिन्होंने इसका निर्माण किया उन्होंने अपने जीवन में खुद कितने संघर्षों का सामना किया? किन तकलीफों का सामना करते हुए उन्होंने यह सफलता पाई?
दोस्तों यह अद्भुत व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि कार्टूनिस्ट, एनिमेटर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और फिल्म निर्माता वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) हैं। जिनकी कल्पना के विशाल भण्डार से ही मिक्की माउस और डिज्नी लैंड पार्क का निर्माण किया गया है। जहाँ पर दुनिया का हर व्यक्ति जाना चाहता है। कई लोगों का तो ड्रीम होता है डिज्नीलैंड जाना।

आइये दोस्तों लोगों को कल्पना की दुनिया भेंट करने वाले कार्टून जगत के सबसे फेमस किरदार मिक्की माउस के निर्माता के संघर्षों की कहानी सुनते हैं। जिन्होंने एक कार्टून किरदार में इतनी जान डाल दी कि हमें यह महसूस होने लगा कि यह कोई कल्पना नहीं बल्कि वास्तविकता है।
कल्पना की कमी से नौकरी छूटी
डिज्नी वर्ष 1919 में, एक अखबार के लिए काम करते समय, उन्हें अखबार के संपादक द्वारा निकाल दिया गया क्योंकि उनके पास “कल्पना की कमी थी और उनके पास अच्छे विचार नहीं थे।” जनवरी 1920 में, उन्होंने एक अन्य कार्टूनिस्ट के साथ एक कंपनी बनाई। हालांकि, एक कठिन शुरुआत के बाद, वह कंसास सिटी फिल्म विज्ञापन कंपनी में पैसा कमाने के लिए निकल गए। वह जल्द ही Lwerks में शामिल हो गए, जो अकेले अपना व्यवसाय चलाने में सक्षम नहीं थे।
बाद में उन्होंने अपने स्वयं के स्टूडियो की शुरुआत की। कर्मचारियों को दिए जाने वाले पैसों को कवर करने के लिए स्टूडियो का मुनाफा काफी नहीं था। स्टूडियो कर्ज से भर गया और दिवालिया हो गया। उसके बाद, उन्होंने फिल्म उद्योग की राजधानी हॉलीवुड, कैलिफोर्निया में एक स्टूडियो स्थापित करने का फैसला किया।
जब निर्माता ने चुराया किरदार
उन्होंने ओसवाल्ड नाम के रैबिट का एक किरदार बनाया। ओसवाल्ड, जो कि कार्टूनिंग व्यवसाय में उनकी पहली बड़ी सफलताओं में से एक थी। उस समय, वह केवल अपनी फिल्मों पर 20 प्रतिशत की कटौती प्राप्त कर रहे थे और उच्चतर बातचीत के लिए तैयार थे क्योंकि वह मुश्किल से कमा रहे थे। उन्हें एक और झटका तब लगा जब उनके निर्माता ने किरदार को चुरा लिया। ये उनके जीवन का एक बहुत बड़ा झटका था।
धोखे ने दिया मिक्की माउस को जन्म
इतने बड़े धोखे के बाद जब इन्सान पूरी तरह टूट जाता है तब इस युवा ने अपने सबसे सफल कार्टून चरित्र मिक्की माउस का निर्माण किया। आपको बता दें जब उन्होंने मिक्की माउस को बनाया तो कई लोगों ने उन्हें यह कहा था कि मिक्की माउस काम नहीं करेगा क्योंकि स्क्रीन पर एक इतना बड़ा माउस देखकर लोग डर सकते हैं खासकर महिलायें। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ, क्योंकि आज भी दुनिया भर में मिक्की माउस को बड़े ही प्यार से देखा जाता है। कार्टून की दुनिया में यह लोगों के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है।
वो असफलताओं से निराश नहीं हुए। अपने सबसे कठिन समय में भी पूरे विश्वास के साथ खड़े रहे। एक वो समय था जब डिज्नी को अखबार के संपादक ने उन्हें ये कह कर निकाला था कि उनके अंदर कल्पना और अच्छे विचारों की कमी है और एक आज का दिन है मिक्की माउस को पूरी दुनिया में कौन नहीं जानता। बड़े तो बड़े बच्चे बच्चे मिक्की माउस के दीवाने हैं और डिज्नी की यह सबसे बड़ी और सराहनीय सफलता है कि पूरी दुनिया को उन्होंने कल्पना लोक का एक ऐतिहासिक अमर किरदार दिया जो लोगों के दिलों में आज भी राज़ करता है।